
मुंबई में एक ही नंबर वाली दो कारों का खुल गया राज, पकड़ा गया ये फर्जीवाड़ा
AajTak
कोलाबा पुलिस स्टेशन के कर्मियों के अनुसार, नरीमन पॉइंट निवासी साकिर अली MH01-EE-2388 रिजिस्ट्रेशन नंबर वाली अपनी अर्टिगा कार के साथ गेटवे ऑफ इंडिया के सामने से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने उसी रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक और अर्टिगा कार वहां पर पार्क देखी. उन्होंने अपनी कार रोकी और पुलिस को इस बारे में सूचित किया.
मुंबई के कोलाबा में सोमवार को ताज होटल के पास एक ही नंबर की दो टूरिस्ट कारें मिलने के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक गाड़ी की ईएमआई नहीं चुका पाने के कारण ऑनर ने जानबूझकर नंबर प्लेट में हेराफेरी की थी, ताकि फाइनेंस कंपनी वाले उसकी गाड़ी ना उठा ले जाएं. गाड़ी का ड्राइवर ही उसका ऑनर है. मुंबई पुलिस ने गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
कोलाबा पुलिस स्टेशन के कर्मियों के अनुसार, नरीमन पॉइंट निवासी साकिर अली MH01-EE-2388 रिजिस्ट्रेशन नंबर वाली अपनी अर्टिगा कार के साथ गेटवे ऑफ इंडिया के सामने से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने उसी रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक और अर्टिगा कार वहां पर पार्क देखी. उन्होंने अपनी कार रोकी और पुलिस को इस बारे में सूचित किया. दोनों गाड़ियों और उनके ड्राइवर्स को जांच के लिए कोलाबा पुलिस स्टेशन ले जाया गया.
यह भी पढ़ें: मुंबई में इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, गंभीर रूप से घायल हुआ बुजुर्ग
पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'एक ही नंबर प्लेट वाली दो कारें दोपहर करीब 1 बजे कोलाबा में देखी गई थीं. एक नंबर प्लेट फर्जी पाई गई है. ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन नंबर वाले कार ड्राइवर ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी.' प्रारंभिक जांच से पता चला है कि नवी मुंबई निवासी प्रसाद कदम ने अपने वाहन की नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की थी. पुलिस प्रसाद कदम और उनकी गाड़ी के बारे में अन्य विवरणों की जांच कर रही है.
फाइनेंस कंपनी के एजेंटों से बचने के लिए बदला नंबर प्लेट

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









