
मुंबई: 'मम्मी और अंकल मुझसे देह व्यापार कराते हैं', 10वीं में पढ़ने वाली लड़की ने लगाए आरोप
AajTak
मुंबई में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की ने अपनी मां और एक पुरुष पड़ोसी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. लड़की का कहना है कि दोनों ने मिलकर उसे पैसे कमाने के लिए देह व्यापार (prostitution) के दलदल में धकेला. लड़की ने अपनी टीचर को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मां और पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म (rape) और बच्चों को यौन अपराधों से बचाने वाले POCSO एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है.
मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. घाटकोपर इलाके में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने अपनी सगी मां और एक पुरुष पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाया है. लड़की के अनुसार, इस साल अप्रैल से लेकर शिकायत दर्ज होने तक, दोनों ने जबरदस्ती उससे देह व्यापार का काम करवाया ताकि वे पैसे कमा सकें.
क्लास टीचर से बताई पूरी कहानी पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि लड़की ने जब यह अत्याचार सहा नहीं गया, तो वह अपनी एक सहेली को लेकर अपनी क्लास टीचर के पास गई और उन्हें अपनी पूरी कहानी सुनाई. उसने टीचर को बताया कि वह एक बार भागकर अपनी सहेली के घर तीन दिनों तक रुकी भी थी, लेकिन जब वह घर लौटी तो उसे फिर से उसी गंदे काम में धकेल दिया गया.
लड़की की आपबीती सुनकर टीचर सदमे में आ गईं. उन्होंने तुरंत स्कूल के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने बिना देर किए स्थानीय पुलिस को सूचित किया.
शिकायत के आधार पर, घाटकोपर पुलिस स्टेशन में मंगलवार रात को लड़की की मां और पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज किया गया. दोनों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म), धारा 98 (देह व्यापार के उद्देश्य से बच्चे को बेचना) और साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










