
मुंबई: फुटपाथ पर खेल रहे 4 साल के बच्चे को कार ने कुचला, मौके पर ही मौत
AajTak
मुंबई के वडाला इलाके में शनिवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर खेल रहे 4 साल के मासूम को कुचल दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.
मुंबई के वडाला इलाके में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. जिसने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. दरअसल यहां एक तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर खेल रहे 4 साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया. जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक 4 वर्षीय मासूम आयुष अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर रहता था. शाम करीब 5 बजे वह फुटपाथ पर बने घर के पास खेल रहा था. इसी बीच अचानक, एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर आई और मासूम आयुष को अपनी चपेट में ले लिया. यह हादसा इतना भीषण था कि आयुष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे मानव कौल की गलती से हुआ था खतरनाक एक्सीडेंट, 'उसे आज भी गालियां देता हूं'
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए KEM अस्पताल भेज दिया. साथ ही पुलिस ने आरोपी ड्राइवर भूषण संदीप गोले को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने ड्राइवर भूषण से पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या हादसे के वक्त वह नशे में था या फिर कोई अन्य कारण इस दुर्घटना का जिम्मेदार है.
फुटपाथ पर रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर फिर उठा सवाल इस हादसे ने एक बार फिर फुटपाथ पर रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिया है. क्या फुटपाथ पर रहने वालों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाएंगे? यह हादसा न केवल आयुष के परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है कि सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने के परिणाम कितने घातक हो सकते हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








