
मुंबई फर्जी वैक्सीन कांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, कोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत याचिका
ABP News
आरोप है कि वैक्सीन की सप्लाई मनीष तिवारी के माध्यम से ही की गयी थी. कांदीवली में हीरानंदानी सोसाइटी में फर्जी वैक्सीन लगाई गयी थी. इसका सबसे बड़ा खुलासा वहीं से हुआ था.
मुंबई: मुंबई में फर्जी वैक्सीनेशन के मुख्य आरोपी डॉ. मनीष त्रिपाठी ने सरेंडर कर दिया है. डॉ. त्रिपाठी की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज हो गयी थी. मनीष त्रिपाठी पेशे से दांतों का डॉक्टर है. आरोप है कि वैक्सीन की सप्लाई मनीष तिवारी के माध्यम से ही की गयी थी. कांदीवली में हीरानंदानी सोसाइटी में फर्जी वैक्सीन लगाई गयी थी. इसका सबसे बड़ा खुलासा वहीं से हुआ था. मनीष त्रिपाठी पर मुख्य तौर से तीन बड़े आरोप लगे हैं. आरोपों के मुताबिक अलग अलग नौ जगहों पर जो फर्जी वैक्सीन सप्लाई हुई थी वो मनीष त्रिपाठी ने ही उपलब्ध करवाई थी.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












