
मुंबई पुलिस ने CBI निदेशक को भेजा समन, 14 अक्टूबर को पेश होने को कहा
AajTak
मुंबई पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने आजतक को बताया कि जांचकर्ता सुबोध जायसवाल से 14 अक्टूबर को पूछताछ करना चाहते हैं, इसलिए उन्हें नोटिस भेजा गया है. महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने हाल ही में महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडे और राज्य के चीफ सेक्रेटरी सीताराम कुंटे को हाल ही में समन भेजा था.
मुंबई पुलिस ने सीबीआई डायरेक्टर सुबोध जायसवाल को कैश फॉर ट्रांसफर डाटा लीक मामले में समन भेजा है. हाल ही में कुछ दिन पहले सीबीआई ने महाराष्ट्र पुलिस चीफ और स्टेट चीफ सेक्रेटरी को समन भेजा था. अब मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने ‘फोन टैपिंग और आंकड़े लीक’ मामले में सीबीआई डायरेक्टर को समन भेजा है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










