
मुंबई- पुणे एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, 18 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर
AajTak
मुंबई- पुणे एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस के एक खड़े ट्रक से टकरा गई. घटना के कारण अठारह यात्री घायल हो गए, जिनमें से 8 की हालत गंभीर है. यहां कोल्हापुर से मुंबई जा रही प्राइवेट बस खड़े ट्रक से टकरा गई जिसके ये हादसा हुआ
आज यानी शनिवार तड़के छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खोपोली के पास मुंबई- पुणे एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस के एक खड़े ट्रक से टकरा गई. घटना के कारण अठारह यात्री घायल हो गए, जिनमें से 8 की हालत गंभीर है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब चार बजे हुई.
उन्होंने कहा, कोल्हापुर से मुंबई जा रही प्राइवेट बस खड़े ट्रक से टकरा गई. दुर्घटना बस के ड्राइवर द्वारा स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो देने के कारण हुई. उन्होंने बताया कि घटना में 18 यात्री घायल हो गए और उन्हें रायगढ़ जिले के कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से चार महिलाओं सहित आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है.
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के चलते रूट पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, लेकिन अधिकारियों ने जल्द ही यातायात जाम हटा दिया. अधिकारी के मुताबिक, खोपोली पुलिस घटना की जांच कर रही है.
बता दें कि इधर आज ही उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. इस हादसे में सवारियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इनमें से दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
हादसे के तुरंत बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. दुर्घटना में मृतकों की पहचान कर उनके परिवार वालों को सूचित किया जा रहा है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







