
मुंबई: पति को वश में करने के लिए पत्नी ने ज्योतिषि को दिए 59 लाख, पूर्व प्रेमी ने भी दिया साथ
AajTak
मुंबई के पवई इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला अपने पति को वश में करना चाहती थी. इसके लिए उसकी पहचान सोशल मीडिया पर एक ज्योतिष से हुई. ज्योतिष ने दावा किया कि वो काले जादू से उसके पति को उसके वश में करा देगा. इस ठगी में महिला का पूर्व प्रेमी ने ज्योतिष का साथ दिया.
मुंबई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने कारोबारी पति को वश में करने के लिए ज्योतिषि को 59 लाख रुपये दिए. यह घटना मुंबई के पवई इलाके की है. पुलिस ने महिला के पूर्व प्रेमी परेश गड़ा और ज्योतिषि बादल शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और बेईमानी से पैसा लेने का मामला दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक ज्योतिष और महिला के एक्स लवर ने मिलकर कारोबारी की पत्नी से 'काला जादू' के नाम पर पति को वश में कराने का विश्वास देकर उससे 24 लाख रुपये का सोना और 35 लाख रुपये की नगदी ली.
38 साल की महिला ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वो ज्योतिष बादल शर्मा से मिली थी. यह घटना 13-18 अक्टूबर के बीच हुई. पुलिस जल्द ही दोनों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. महिला के पति ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसने कर्मचारियों को दिवाली पर सैलरी देने के लिए यह रुपये घर पर रखे थे. जब सैलरी देने का समय आया तो अलमारी खोलकर देखा तो उसमें 35 लाख रुपये नहीं थे.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस काम में महिला के पूर्व प्रेमी परेश ने ज्योतिष बादल की मदद की. 13 साल पहले जब कारोबारी को अपनी पत्नी के अफेयर का पता चला तो उसके बाद से ही दोनों के बीच झगड़ होने लगे थे. इससे परेशान होकर कारोबारी की पत्नी उसे अपने वश में करना चाहती थी. महिला ने पुलिस को बताया कि ज्योतिष बादल ने उससे कहा था कि वह उसके पति को वश में करने के लिए काला जादू करेगा. क्योंकि उसका पति सिर्फ अपने भाई और परिवार वालों की ही सुनता था.
कारोबारी का कहना है कि उसने अपनी पत्नी से इस बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया. काफी कोशिश करने के बाद जब पति और देवर ने भरोसे में लेकर पूछा तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया. जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए. फिर तुंरत ही इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










