
मुंबई: गाड़ियों के ट्रांसपोर्ट के बहाने पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
AajTak
मुंबई पुलिस ने वाहनों के परिवहन के बहाने कथित तौर पर पैसे ऐंठने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों आरोपी कथित तौर पर एक फर्जी परिवहन कंपनी और एक वेबसाइट का संचालन करते थे.
मुंबई पुलिस ने वाहनों के परिवहन के बहाने कथित तौर पर पैसे ऐंठने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों आरोपी कथित तौर पर एक फर्जी परिवहन कंपनी और एक वेबसाइट का संचालन करते थे.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में लश्कर के एक और आतंकी की मौत, मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था आजम चीमा
घटना को अंजाम देने के लिए करते थे ये काम पुलिस ने एक आरोपी के पास से नवी मुंबई से चोरी की कार बरामद की है, जबकि गिरोह के सरगना को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों ग्राहक की जगह से डिलीवरी के लिए कार उठाते थे और कंटेनर ट्रक में लोड किए जाने का वीडियो शेयर करते थे. हालांकि, वे कभी भी कार को शिप नहीं करते थे न ही उसे तुरंत अनलोड करते थे.
कार के बारे में फर्जी लोकेशन भेजते थे आरोपी अधिकारी ने कहा कि सभी ग्राहक को रास्ते में कार के बारे में फर्जी लोकेशन भेजते थे. वे ग्राहक को बताते थे कि उनकी कार डेस्टिनेशन के करीब है और टोल, जीएसटी, ट्रांजिट बीमा, चेकपोस्ट शुल्क आदि का भुगतान करने के बहाने अतिरिक्त पैसे की मांग करते थे. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ग्राहक को धमकी देते थे कि अगर पैसे नहीं दिए तो उनकी कार को बीच रास्ते में क्षतिग्रस्त कर दिया जाएगा.
गिरोह का खुलासा तब हुआ जब एक व्यवसायी ने पुलिस से संपर्क किया और FIR दर्ज की गई. अधिकारी ने कहा, पुलिस ने मोबाइल फोन नंबर की लोकेशन के आधार पर एक आरोपी पंकज भारद्वाज (22) को नवी मुंबई के तलोजा में ट्रैक किया. जब पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो वह चोरी की कार को लोड और अनलोड कर रहा था. इसके बाद एक अन्य आरोपी, जिसकी पहचान इमरान अब्दुल गनी पठान के रूप में हुई, उसे भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरोह का सरगना गिरफ्तार अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी द्वारा बताए गए डिटेल के आधार पर गिरोह के नेता की पहचान हनुमान भारद्वाज के रूप में की गई. उसे भी हरियाणा से पकड़ लिया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने धोखाधड़ी, साजिश, जबरन वसूली और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारी ने बताया कि तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










