
मुंबई क्रूज केस में विदेशी नागरिक को NCB ने किया अरेस्ट, ड्रग्स की सप्लाई का आरोप
AajTak
मुंबई क्रूज जहाज मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बुधवार को एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. शख्स पर क्रूज मामले में पहले से ही गिरफ्तार किए गए लोगों को ड्रग्स की सप्लाई करने का आरोप है.
मुंबई क्रूज जहाज मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बुधवार को एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. शख्स पर क्रूज मामले में पहले से ही गिरफ्तार किए गए लोगों को ड्रग्स की सप्लाई करने का आरोप है. सूत्रों ने आजतक/इंडिया टुडे को यह जानकारी दी. विदेशी नागरिक को गुरुवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. यह इस मामले में हुई अब तक की 17वीं गिरफ्तारी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











