
मुंबई: कोरोना संकट के बीच कंफ्यूज कर रहा स्वाइन फ्लू! एक्सपर्ट्स ने दी यह सलाह
AajTak
मुंबई में कोरोना संकट के बीच H1N1 वायरस यानी स्वाइन फ्लू के मामले भी देखने को मिले हैं. दोनों में लक्षण एक जैसे होते हैं इसलिए कंफ्यूजन हो रही है.
कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र के मुंबई से चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है. वहां कोरोना के साथ-साथ H1N1 वायरस यानी स्वाइन फ्लू के मामले भी देखने को मिले हैं. दरअसल, स्वाइन फ्लू और कोविड-19 के लक्षण लगभग एक जैसे होते हैं, ऐसे में मरीज के साथ-साथ इलाज करने वाला भी कंफ्यूज भी हो जाता है कि आखिर बीमारी है क्या. अब संक्रामक रोग विशेषज्ञों ने डॉक्टर्स को सलाह दी है कि अगर मरीज में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं, लेकिन वह उसके इलाज से ठीक नहीं हो रहा है, तो फिर स्वाइन फ्लू के इलाज के बारे में सोचना चाहिए. संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वसंत निग्वेकर ने इस साल में अबतक मुंबई में स्वाइन फ्लू के तीन और H3N2 के दो मामले देखे हैं. यह स्वाइन फ्लू का ही रूप है. इनमें से एक मरीज तो ऐसा था जो कि कोविड-19 से ठीक हुआ और फिर उसे स्वाइन फ्लू हो गया.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










