
मुंबई के AC लोकल में AI से बनाए गए फर्जी टिकट पर कर रहे थे यात्रा, TTE ने ऐसे पकड़ा
AajTak
मुंबई की AC लोकल में तीन यात्री AI जनरेटेड फर्जी UTS टिकट के साथ पकड़े गए. टिकट चेकर प्रशांत कांबले की सतर्कता से फर्जी टिकटों का पर्दाफाश हुआ. यात्रियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई. केंद्रीय रेलवे ने चेतावनी दी है कि फर्जी टिकट बनवाने या उपयोग करने पर 7 साल तक की जेल या जुर्माना हो सकता है.
मुंबई के पेरेल-कल्याण एसी लोकल ट्रेन में तीन यात्रियों को फर्जी AI जनरेटेड टिकट के साथ पकड़ा गया. टिकट चेकर, प्रशांत कांबले ने 28 नवंबर 2025 को यह चोरी पकड़ी. यात्रियों ने अपने मोबाइल में 'My Files-Documents' फोल्डर में टिकट दिखाई, लेकिन UTS ऐप में खोलने पर टिकट असत्य पाए गए.
एक जैसे नंबर वाले टिकट मिले तीनों टिकटों का नंबर समान था (XOOJHN4569), जबकि हर टिकट का अलग नंबर होना चाहिए. इसके बाद उनके मोबाइल नंबरों से सत्यापन किया गया, जिसमें पुष्टि हुई कि इन नंबरों से कोई टिकट जारी नहीं हुआ. इससे स्पष्ट हुआ कि टिकट फर्जी थे और AI के जरिए बनाए गए थे.
यात्रियों पर दर्ज की गई FIR फर्जी टिकट के साथ पकड़े गए यात्री नीरज तळरेजा, अथर्व बाग और अदिति मंगलुरकर हैं. इन्हें सरकारी रेलवे पुलिस/कुर्ला को सौंपा गया. इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता अधिनियम 2023 की धारा 318/2, 336/3, 336/4, 340(1), 340(2) और 3/5 के तहत FIR दर्ज की गई.
प्रशांत कांबले की सतर्कता और फुर्ती से यह फर्जी टिकट रैकेट पकड़ा गया. उनकी मेहनत और जिम्मेदारी ने एक उदाहरण स्थापित किया. केंद्रीय रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल वैध टिकट का ही उपयोग करें, जो रेलवे स्टेशन, ATVM या UTS मोबाइल ऐप के जरिए खरीदे गए हों.
केंद्रीय रेलवे ने साफ किया है कि फर्जी टिकट बनाने या उसका उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. भारतीय न्याय संहिता अधिनियम 2023 के तहत अपराध करने पर सात साल तक की जेल या जुर्माना, या दोनों का सामना करना पड़ सकता है. यात्रियों को चेताया गया है कि वे धोखाधड़ी से टिकट न बनवाएं और न ही यात्रा करें.
यात्रियों से अनुरोध है कि मोबाइल UTS ऐप डाउनलोड करके टिकट खरीदें और केवल वैध टिकट पर ही यात्रा करें. फर्जी टिकट की पकड़ से यह स्पष्ट हुआ कि रेलवे अधिकारी सतर्क हैं और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करेंगे.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







