
मुंबई की AC लोकल ट्रेन में हुआ पानी का रिसाव, परेशान रहे यात्री... वीडियो वायरल
AajTak
मुंबई की AC लोकल ट्रेन में पानी का रिसाव होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. एडवोकेट आशीष राय ने बताया कि अंधेरी से भयंदर जाने वाली ट्रेन में पानी गिरने के कारण यात्रियों को सीट बदलनी पड़ी और सफर असहज हुआ. इस मामले में रेलवे की प्रतिक्रिया सामने आ गई है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली एसी लोकल ट्रेन के कोच में पानी का रिसाव साफ दिखाई दे रहा है. ये वीडियो एडवोकेट आशीष राय ने पोस्ट किया है, जो खुद उसी ट्रेन में सफर कर रहे थे.
शनिवार रात अंधेरी से भयंदर की ओर रवाना हुई एसी लोकल में अचानक पानी का रिसाव शुरू हो गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. एडवोकेट आशीष के मुताबिक पानी गिरने के कारण यात्रियों को अपनी सीटें बदलनी पड़ीं और कई लोग सफर के दौरान असहज महसूस कर रहे थे. इस घटना की शिकायत उन्होंने पश्चिम रेलवे से भी की है.
मामले पर अब पश्चिम रेलवे का जवाब सामने आया है. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित रेक की पहचान यूनिट नंबर 7013-7016 के रूप में की गई है. ये रेक रविवार सुबह से लाइन पर लगातार चल रहा है और अब तक किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है. इसके बावजूद यात्रियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रेक की जांच की जाएगी और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे. रेलवे ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद भी जताया है.
बता दें कि शनिवार से मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से इस तरह की स्थिति पैदा होने की आशंका जताई जा रही है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








