
मुंबई की 57 मंजिला बिल्डिंग में उठीं आग की लपटें, ऊपरी मंजिल पर लोगों के फंसे होने की आशंका
AajTak
मुंबई की 57 मंजिला बिल्डिंग (Mumbai 57 storey building) में आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने लपटें देखीं तुरंत सूचना पुलिस प्रशासन को दी. जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझान का काम शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया.
दक्षिण मुंबई के बायकुला इलाके में 57 मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग (Mumbai 57 storey building) में आधी रात को भयानक आग लग गई. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया.
एजेंसी के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बीती रात करीब 11:42 बजे बायकुला में खताओ मिल कंपाउंड में हुई. यहां मोंटे साउथ बिल्डिंग के ए विंग की 10वीं मंजिल पर एक फ्लैट (Flat) में किसी वजह से आग लग गई.
बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया. फ्लैट से आग की लपटें उठ रही थीं और धुआं पूरी इमारत में फैल चुका था. इस घटना के बारे में जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई.
यह भी पढ़ें: नोएडा के आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में लगी आग, दुकान जलकर खाक
सूचना मिलते ही फायर टीम और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए. गनीमत रही कि आग किसी दूसरे फ्लैट तक नहीं पहुंची. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
एक अधिकारी ने बताया कि आग पर 2:45 बजे काबू पा लिया गया. आग 10वीं मंजिल के फ्लैट तक ही रही, लेकिन पूरी मंजिल पर धुआं भर गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










