
मुंबई की लोकल ट्रेनों में लगेंगे ब्लैक बॉक्स और CCTV, बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
AajTak
मुंबई की लोकल ट्रेन में अब यात्री की सुरक्षा के लिए और भी आधुनिक प्रबंध होने वाले हैं. यहां अब मुंबई लोकल में एविएशन इंडस्ट्री की ब्लैक-बॉक्स तकनीक से सबक लेते हुए जल्द ही ब्लैक-बॉक्स लगाए जाएंगें. साथ ही बोगी के बाहर भी सीसीटीवी और ऑडीओ विजुअल तकनीक भी लगायी जाएगी.
मुंबई ऐसा शहर जहां लोग भारत के अलग-अलग कोनों से अपने सपने पूरे करने आते हैं. ऐसे में मुंबई में रहने वाले लोगों के किए मुंबई की लोकल ट्रेन भी अपने सपने पूरा करने का एक जरिया है, जहां लोकल को मुंबई की लाइफ लाइन माना जाता है. प्रतिदिन लाखों लोग लोकल में यात्रा करते हैं और अपने काम और अपने सपनो तक पहुंचने की कोशिश करते हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










