
मुंबई का गोखले ब्रिज हुआ तैयार, BMC ने सुधारी वह गलती... जिसके लिए उड़ा था भयंकर मजाक
AajTak
गोखले ब्रिज को इस साल फरवरी में जनता के लिए खोल दिया गया था. लेकिन बाद में पता चला कि इसमें सीडी बर्फीवाला फ्लाईओवर के बीच करीब 6 फीट का गैप है, जबकि दोनों पुलों को आपस में जुड़ना था. इसके लिए बीएमसी का भयंकर मजाक बना था.
मुंबई में जब गोखले ब्रिज को दो साल बाद 26 फरवरी, 2024 को जनता के लिए खोला गया, तो यह अंधेरी के निवासियों के लिए एक खुशी का क्षण था. क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि यह ब्रिज ट्रैफिक जाम को कम करेगा और ईस्ट-वेस्ट अंधेरी को कनेक्ट करने का एक महत्वपूर्ण लिंक बनेगा. हालांकि, यात्रियों को जल्द ही पता चला कि यह एक ऐसा पुल था जो कहीं नहीं पहुंचाता था. क्योंकि बीएमसी ने जिसे 'इंजीनियरिंग मार्वल' बताया था, उस गोखले ब्रिज और कनेक्टिंग फ्लाईओवर- सीडी बर्फीवाला ब्रिज के बीच छह फीट का गैप था.
यह ब्रिज मीम मैटेरियल बन गया. विपक्ष दलों की आलोचनाओं और इंटरनेट पर मजाक का पात्र बनने के बाद, बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) ने आखिरकार रिकॉर्ड तोड़ 78 दिनों में गोखले ब्रिज और सीडी बर्फीवाला ब्रिज के बीच 6 फीट के गैप को पाटने का चुनौतीपूर्ण काम पूरा कर लिया है. हालांकि, बीएमसी ने जब एक्स पर इस पुल के यातायात के लिए खोले जाने के बारे में घोषणा की, तो अंधेरी निवासियों ने फिर मजा लेने का मौका नहीं छोड़ा. बीएमसी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि गोखले ब्रिज रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार है.
बीएमसी के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक मुंबईकर ने लिखा, 'गजब है, देरी को रिकॉर्ड तोड़ने वाला कहते हैं'. एक अन्य ने लिखा, 'बधाई हो! इस कार्य को साइंस म्यूजियम के लिए नामित किया जाना चाहिए'. एक अन्य यूजर ने एक्स पर लिखा, 'और एक बार उपयोग में आने के बाद, रिकॉर्ड तोड़ने वाले 78 मिनट में हम इस पर गड्ढे देखेंगे!' 2018 में पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी. नवंबर 2022 से, गोखले ब्रिज को उसकी जर्जर स्थिति के कारण वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था.
🌉 The Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) has completed the challenging work of connecting the C. D. Barfiwala Flyover and Gopalkrishna Gokhale Flyover for travel between Andheri East and West, in a record-breaking 78 days. ⏩ As per the instructions of the Traffic Police,… pic.twitter.com/wOoZvDUt3B
नए पुल को इस साल फरवरी में जनता के लिए खोल दिया गया था, लेकिन इसके निर्माण में बड़ी खामी रह गई थी. गोखले ब्रिज और सीडी बर्फीवाला फ्लाईओवर की एलाइनमेंट में 6 फीट का गैप था. जबकि इन दोनों पुलों को आपस में जुड़ना था. अब इस गलती को ठीक कर लिया गया है. एसवी रोड पर भीड़भाड़ से बचने के लिए जुहू से अंधेरी ईस्ट या वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है.
कथित तौर पर 8 करोड़ रुपये की लागत से गोखले ब्रिज और सीडी बर्फीवाला फ्लाईओवर के एलाइनमेंट पर काम अप्रैल में शुरू हुआ था. हाइड्रोलिक जैक का उपयोग करके गर्डरों के दो स्पैन को ऊपर उठाया गया, जो दोनों पुलों के बीच एलाइनमेंट को ठीक करने के लिए आवश्यक था. इस मुद्दे के कारण एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ महायुति सरकार और महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







