
मुंबई: कार की छत से कबूतरों को दाना डालना शख्स को पड़ा महंगा... FIR दर्ज
AajTak
मुंबई के दादर इलाके में एक व्यक्ति के खिलाफ कबूतर को दाना खिलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है.
मुंबई के दादर इलाके में शनिवार को एक व्यक्ति पर अपनी कार की छत पर रखी अनाज से भरी ट्रे से कबूतरों को दाना डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी. शिवाजी पार्क पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति कि कार भी जब्त कर ली गई है.
इसके अलावा लालबाग निवासी महेंद्र संकलेचा पर भारतीय न्याय संहिता के तहत सार्वजनिक उपद्रव, लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा और खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलाने की संभावना वाले लापरवाही भरे कृत्य के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. मामले में आरोपी के खिलाफ नोटिस भी जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के डॉक्टरों का कबूतरों को खिलाने पर बैन का समर्थन, MCD के प्रस्ताव का किया स्वागत
बृहन्मुंबई नगर निगम के फैसले से खड़ा हुआ विवाद
स्वास्थ्य संबंधी खतरों को देखते हुए सार्वजनिक रूप से कबूतरों को दाना डालने पर प्रतिबंध लगाने और 'कबूतरखानों' को बंद करने के बृहन्मुंबई नगर निगम के फैसले से विवाद खड़ा हो गया है. वहीं, कबूतरों को दाना डालने वाले लोगों ने नगर निगम के इस फैसले को बॉम्बे उच्च न्यायालय में चुनौती दी है.
यह भी पढ़ें: मुंबई का यह परिवार बालकनी में चिड़िया-कबूतरों को नहीं खिलाएगा दाना, जानिए कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












