
मुंबई: कभी छेड़छाड़ तो कभी खींचता था छात्रा का दुपट्टा, युवक को 3 साल की सजा
AajTak
मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने POSCO एक्ट के तहत 23 साल के युवक को स्कूल छात्रा का दुपट्टा खींचने के आरोप में 3 साल की सजा सुनाई है. शख्स पर आरोप था कि वह पीड़िता के घर का नाम लेकर उसे छेड़ता था. शिकायत करने पर उसने लड़की को धमकी भी दी थी.
मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने यौन शोषण से बच्चों की सुरक्षा (POSCO) एक्ट के तहत 23 साल के युवक को 15 साल की स्कूल छात्रा का दुपट्टा खींचने के आरोप में 3 साल की सजा सुनाई है. पीड़िता दसवीं कक्षा में पढ़ती थी.
आरोप था कि युवक लड़की के घर के बाहर खड़ा होकर अजीब हरकतें करता था. वह उसका नाम लेकर उसे छेड़ता था. इतना ही नहीं, बल्कि वह लड़की का उसके स्कूल तक पीछा भी करता था. लड़की के घरवालों ने शुरुआत में पहले पुलिस को न कहकर युवक को समझाया भी था.
'तेरे पापा को घर में घुसकर मारूंगा'
इसके बावजूद 1 दिसंबर 2017 को 11.30 बजे जब लड़की घर के नजदीक कुछ राशन लेने निकली तो युवक ने उसका दुपट्टा खींचकर उसका हाथ पकड़ लिया. लड़की चिल्लाने लगी और उसने कहा कि वह अपने पिता से शिकायत कर देगी. इसपर युवक ने उसे धमकी दी- तेरे पापा को घर में घुसकर मारूंगा. ऐसे में लड़की ने घर पहुंचकर अपने पिता को सबकुछ बताया तो उन्होंने उस युवक के दोस्त से उसका नंबर लेकर उसे फोन कया तो उसने फिर धमकी दी. इसके बाद उन्होंने महीम पुलिस थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
मामले को लेकर कोर्ट में 3 गवाहों को पेश किया गया. इसमें लड़की, उसके पिता और जांच करने वाला पुलिस अधिकारी शामिल थे. आरोपी से आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 313 के तहत पूछताछ की गई. इसके जरिए आरोपी का पक्ष समझने की कोशिश की गई.
युवक की अजब दलील

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








