
मुंबई: ऑटो ड्राइवर ने पोती को पढ़ाने के लिए घर बेच दिया, मिला 24 लाख का 'इनाम'
AajTak
मुंबई में रहने वाले 74 साल के ऑटो ड्राइवर देशराज कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. देशराज ने बताया था कि उन्होंने अपनी पोती को पढ़ाने के लिए अपना घर तक बेच दिया था और वे पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से अपने ऑटो को ही घर बना कर रह रहे हैं. उनकी कहानी सुनने के बाद हजारों लोग इमोशनल हो गए थे और अब उनके लिए फंड्स जुटाया गया और 24 लाख रूपए देशराज को डोनेट किए जा चुके हैं.
मुंबई में रहने वाले 74 साल के ऑटो ड्राइवर देशराज कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. देशराज ने बताया था कि उन्होंने अपनी पोती को पढ़ाने के लिए अपना घर तक बेच दिया था और वे पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से अपने ऑटो को ही घर बना कर रह रहे हैं. उनकी कहानी सुनने के बाद हजारों लोग इमोशनल हो गए थे और अब उनके लिए फंड्स जुटाया गया और 24 लाख रूपए देशराज को डोनेट किए जा चुके हैं. सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' नाम के पेज सबसे पहले इस शख्स की कहानी सामने आई थी जिसके बाद से देशराज काफी वायरल हो गए थे. उनकी कहानी सुन कई सोशल मीडिया यूजर्स इमोशनल हो गए और देशराज के लिए फंड्स जुटाने के प्रयास शुरू हुए. देशराज के लिए 20 लाख रूपए फंड जुटाने का टारगेट रखा गया था हालांकि ये टारगेट क्रॉस हो गया और उन्हें हाल ही में 24 लाख रूपयों का चेक मिला है ताकि वे अपने लिए एक घर ले सकें. ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे पेज ने हाल ही में देशराज के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें 24 लाख के चेक के साथ देखा जा सकता है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












