
मुंबई एयरपोर्ट पर 6.28 करोड़ की तस्करी का सोना बरामद, तीन ईरानी गिरफ्तार
AajTak
मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने 7.143 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में तीन ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इन तीनों आरोपियों के सामान की जांच करने पर सात सोने के बिस्किट मिले, जिनका वजन 1-1 किलोग्राम था. इसके अलावा, एक विदेशी निर्मित सोने का टुकड़ा भी बरामद हुआ, जिसे कपड़ों के नीचे एक कमर बैग में छुपाया गया था.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एयरपोर्ट पर (CSMIA) पर 7.143 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में तीन ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. जब्त किए गए सोने की कीमत 6.28 करोड़ आंकी गई है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक DRI को विशेष सूचना मिली थी कि दुबई से आने वाले कुछ यात्री बड़ी मात्रा में सोने की तस्करी कर रहे हैं. इसी आधार पर गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने इन यात्रियों को रोका और उनकी गहन तलाशी ली है.
इन तीनों आरोपियों के सामान की जांच करने पर सात सोने के बिस्किट मिले, जिनका वजन 1-1 किलोग्राम था. इसके अलावा, एक विदेशी निर्मित सोने का टुकड़ा भी बरामद हुआ, जिसे कपड़ों के नीचे एक कमर बैग में छुपाया गया था.
सोने की तस्करी के मामले में तीनों आरोपियों को कस्टम्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के दौरान अधिकारियों को तस्करी नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर आगे की जांच जारी है.
मुंबई और अन्य बड़े हवाई अड्डों पर सोने की तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. तस्कर अक्सर दुबई, खाड़ी देशों और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से सोना लाकर अवैध रूप से भारत में बेचते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











