
मुंबई एअरपोर्ट पर 34 करोड़ का गांजा पकड़ा गया... थाईलैंड से पांच लोग लेकर पहुंचे थे खेप
AajTak
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम्स अधिकारियों ने 34.21 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) जब्त किया है. तीन अलग-अलग मामलों में पांच यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है, जो थाईलैंड और बैंकॉक से भारत में यह नशीला पदार्थ लाने की कोशिश कर रहे थे.
मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की चहल-पहल और लगातार आती-जाती उड़ानों के बीच कस्टम्स अधिकारियों ने पांच लोगों को पकड़ा है. इनके पास करीब 34 करोड़ का नशीला पदार्थ गांजा मिला है, जिसे थाईलैंड से लाया जा रहा था. दरअसल, इस मामले की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद इस कार्रवाई को सख्ती से अंजाम दिया गया.
एजेंसी के अनुसार, जैसे ही थाईलैंड के फुकेत से एक यात्री पहुंचा, कस्टम्स टीम हरकत में आ गई. बैग की तलाशी शुरू हुई और उसमें से पैकेट निकला. जब जांच की गई तो 6.37 किलो हाइड्रोपोनिक वीड था, एक ऐसी किस्म का गांजा, जो सामान्य से कहीं अधिक प्रभावशाली और महंगा माना जाता है. बाजार में इसकी कीमत करीब 6.37 करोड़ रुपये आंकी गई.
इसके बाद बैंकॉक से आए एक और यात्री की जांच की गई, उसका बैग खोला गया तो उसमें 17.86 किलो हाइड्रोपोनिक वीड मिला. इसकी कीमत करीब 17.86 करोड़ रुपये थी.
यह भी पढ़ें: 'डॉक्टरी में कुछ नहीं रखा, तुम बनो माफिया, चरस-गांजा बेचकर 30-40 करोड़ अंदर करो, फिर चुनाव लड़ो', स्कूली लड़कों को ट्रेनी डॉक्टर ने दी अजीब सलाह
इसके अलावा तीसरे मामले में दांव और भी बड़ा निकला. फुकेत से आए तीन यात्रियों के ट्रॉली बैग जब खोले गए, तो उनमें 9.96 किलो माल छिपा मिला. इसकी कीमत 9.96 करोड़ रुपये थी. तीनों यात्रियों को मौके पर पकड़ लिया गया. कुल मिलाकर 34.21 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ मुंबई हवाई अड्डे पर जब्त कर लिया गया.
हाइड्रोपोनिक वीड, जिसे पानी और पोषक घोल में आधुनिक तकनीक से उगाया जाता है. गांजा की तस्करी करने वाले इन यात्रियों की गिरफ्तारी के साथ यह ऑपरेशन साबित करता है कि तस्करों के तार देश से बाहर किस कदर फैले हुए हैं. इस मामले में पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में आखिर कौन लोग जुड़े हुए हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








