
मुंबईः बच्चों की तस्करी में मदद करने के लगे थे आरोप, आरोपी डॉक्टर को मिली अग्रिम जमानत
AajTak
मुंबई की एक अदालत ने नर्सिंग होम के उस डॉक्टर को गिरफ्तारी से पहले ही जमानत दे दी है, जिस पर बच्चों की तस्करी में मदद करने के आरोप लगे थे. कोर्ट ने डॉक्टर को अग्रिम जमानत देते हुए कहा कि आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है.
मुंबई की एक अदालत ने नर्सिंग होम के उस डॉक्टर को अग्रिम जमानत दे दी है, जिस पर बच्चों की तस्करी में मदद करने के आरोप लगे थे. डॉक्टर मुंबई में एक नर्सिंग होम का मालिक है और आरोप था कि नर्सिंग होम की मदद से अपराधी बच्चों की तस्करी करते थे. हालांकि, कोर्ट ने कहा कि इस मामले में FIR में भी डॉक्टर का नाम दर्ज नहीं है. कोर्ट ने आरोपी डॉक्टर को अग्रिम जमानत देते हुए कहा कि उन्हें हिरासत में लकेर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










