
मुंबईः दाऊद के छोटे भाई इकबाल कासकर को NCB ने हिरासत में लिया, जानें क्या है पूरा मामला?
AajTak
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई इकबाल कासकर को ड्रग्स केस के सिलसिले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हिरासत में ले लिया है. इकबाल कासकर ठाणे की एक जेल में तीन साल से बंद है.
अंडरवर्ल्ड डॉन और भगौड़े दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई इकबाल कासकर को ड्रग्स केस के सिलसिले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लेने से पहले इकबाल से एनसीबी ने कुछ पूछताछ भी की थी. पूछताछ के बाद उसे एनसीबी ने अपनी हिरासत में ले लिया. इकबाल तीन साल से ठाणे की एक जेल में बंद है. इकबाल कासकर हमेशा से एजेंसियों और पुलिस के निशाने पर रहता है. उसका नाम ड्रग्स तस्करी में भी सामने आया है और इसी सिलसिले में उसे हिरासत में लिया गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











