
मुंबईः तीन दिन बाद भारी बारिश के आसार, लेकिन मौसम का अनुमान लगाने वाला रडार ही खराब
AajTak
मौसम विभाग ने मुंबई में मॉनसून आने की घोषणा कर दी है. 11 जून को मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि, कोलाबा स्थित मौसम विज्ञान केंद्र डॉप्लर रडार अब तक खराब पड़ा है.
मुंबई में मॉनसून आने ही वाला है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 8, 9 और 10 जून को मुंबई में हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही ये भी कहा है कि 11 जून को कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं. लेकिन दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित मौसम विज्ञान केंद्र का डॉप्लर रडार अब भी काम नहीं कर रहा है. डॉप्लर रडार के खराब होने का मुद्दा तब तक उठा था जब मुंबई के तट से चक्रवाती तूफान ताउते टकराया था. हालांकि, इतने दिन बीत जाने के बाद रडार अब भी खराब ही पड़ा है. अधिकारियों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











