
मुंद्रा पोर्ट पर हेरोइन जब्ती का मामला: NIA की चेन्नई-विजयवाड़ा समेत कई शहरों में छापेमारी
AajTak
गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर 2988 किलोग्राम हेरोइन ड्रग्स बरामद हुई थी जिसकी जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और DRI कर रही थी. 6 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी कर एनआईए को जांच सौंपी गई है.
गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर जब्त की गई 2988.21 किलोग्राम हेरोइन के मामले की जांच NIA ने शुरू कर दी है. एनआईए ने शनिवार को इस मामले में चेन्नई, कोयम्बटूर, विजयवाड़ा समेत देश के कई शहरों में छापेमारी की. बताया जा रहा है कि ये सभी ठिकाने आरोपियों से जुड़े हैं. जांच एजेंसी को छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक कागजात और अन्य साम्रगी मिली है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










