
मिस मेरठ रही हैं तीरथ सिंह रावत की पत्नी, CM बनने पर ससुराल में जश्न
AajTak
बीते दिनों बीजेपी आलाकमान के आदेश पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद आज देहरादून में विधायक दल की मीटिंग हुई थी और तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लगी थी. बता दें कि तीरथ सिंह रावत भले मुख्यमंत्री उत्तराखंड के बने हों उनका उत्तर प्रदेश से भी गहरा नाता है. वो मेरठ के दामाद हैं.
उत्तराखंड में कई दिनों के सियासी उठापटक के बाद आखिरकार तीरथ सिंह रावत के रूप में राज्य को नया सीएम मिल गया है. भारतीय जनता पार्टी के सांसद तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के नए सीएम के तौर पर शपथ भी ले ली है. तीरथ सिंह रावत की इस उपलब्धि पर उनकी पत्नी डॉ रश्मि त्यागी ने खुशी जताते हुए बताया कि उनके पति बेहद साधारण रहना पसंद करते हैं और अपनी गाड़ी पर नेम प्लेट तक नहीं लगाते हैं. रश्मि त्यागी के मुताबिक उनके पति कहते हैं कि जिस बात की जानकारी पूरी दुनिया को पहले से है उस बात को लेकर दिखावा (शो ऑफ) नहीं करना चाहिए. बीते दिनों बीजेपी आलाकमान के आदेश पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद बुधवार देहरादून में विधायक दल की मीटिंग हुई थी और तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लगी थी. बता दें कि तीरथ सिंह रावत भले ही मुख्यमंत्री उत्तराखंड के बने हों लेकिन उनका उत्तर प्रदेश से भी गहरा नाता है. वो मेरठ के दामाद हैं. मेरठ के कैलाशपुरी में उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत की ससुराल है. 9 दिसंबर 1998 को उनकी शादी मेरठ में रहने वाली रश्मि त्यागी से हुई थी.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












