
मिस इंडिया कंटेस्टेंट रहीं स्मृति ईरानी, मीका सिंह के इस गाने में आईं नजर, आपने पहचाना?
AajTak
स्मृति ईरानी ने 21 साल की उम्र में ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंडिया (1998) में भाग लिया था. सालों पहले करियर की शुरुआती पड़ाव से ही राजनीति के प्रति स्मृति ने अपना रुझान जाहिर कर दिया था.
अभिनेता से नेता बनीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जिंदगी का आज बेहद खास मौका है. आज 23 मार्च को स्मृति अपना जन्मदिन मना रही हैं. चकाचौंध की दुनिया से होते हुए स्मृति ने राजनीति के मैदान, दोनों में अपनी काबिलियत को बखूबी साबित किया है. आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए देखें स्मृति के उन थ्रोबैक वीडियोज को जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल है. स्मृति ईरानी ने 21 साल की उम्र में ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंडिया (1998) में भाग लिया था. इस थ्रोबैक वीडियो में लंबी कद काठी वाली स्मृति पूरे आत्मविश्वास के साथ वॉक करती देखी जा सकती हैं. वीडियो में स्मृति बता रही हैं कि वे इंग्लिश लिटरेचर में डिग्री कर रही हैं और स्पोर्ट्स-एडवेंचर्स से लगाव है. इसी के साथ उन्होंने पॉलिटिक्स में अपनी रुचि का भी जिक्र किया था. सालों पहले करियर के शुरुआती पड़ाव से ही राजनीति के प्रति स्मृति ने अपना रुझान जाहिर कर दिया था.More Related News

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











