
मिशन-2022 पर बीजेपी का मंथन, 20 दिन में दूसरी बार UP के दौरे पर बीएल संतोष
AajTak
बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच रहे हैं. माना जा रहा है कि वो इस दौरान वह संगठन और सरकार के साथ मिलकर 2022 के चुनाव की रूपरेखा तैयार करने की कोशिश करेंगे. संगठन मंत्री का बीस दिन में यह दूसरा लखनऊ दौरा है.
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा की सरगर्मियां बढ़ गई हैं, जिसके तहत बीजेपी मिशन-2022 की तैयारियों में जुट गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच रहे हैं. माना जा रहा है कि वो इस दौरान संगठन और सरकार को साथ लाकर 2022 के चुनाव की रूपरेखा तैयार करने की कोशिश करेंगे. बीजेपी संगठन महामंत्री बीएल संतोष का बीस दिन में यूपी में दूसरा दौरा है. पिछले दौरे में 31 मई से एक जून तक लखनऊ में रहकर उन्होंने पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी. इतना ही नहीं बीएल संतोष ने योगी सरकार के मंत्रियों और पार्टी विधायकों के साथ बैठकर प्रदेश के सियासी माहौल का फीडबैक लिया था. साथ ही उन्होंने पार्टी को 'सेवा ही संगठन' के कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी थी.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










