
'मिशन चंद्रयान नए भारत की उस स्प्रिट का प्रतीक जो हर हाल में जीतना जानता है', मन की बात में बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रयान की सफलता ने सावन में उत्सव के माहौल को कई गुना बढ़ा दिया है. इस दौरान पीएम ने खेल-कूद, पर्यटक, डेयरी उद्योग और जी-20 से जुड़े मामलों पर बात की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे याद नहीं पड़ता कि कभी ऐसा हुआ हो कि सावन के महीने में दो बार मन की बात कार्यक्रम हुआ हो. सावन यानी महाशिव का महीना. उत्सव और उल्लास का महीना. पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान की सफलता ने उत्सव के इस माहौल को कई गुना बढ़ा दिया है. चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचे 3 दिन का समय हो गया है. इसकी जितनी चर्चा की जाए उतनी कम है. इस दौरान पीएम ने अपनी पुरानी कविता भी सुनाई.
आसमान में सिर उठाकर घने बादलों को चीरकर रोशनी का संकल्प ले अभी तो सूरज उगा है दृढ़ निश्चय के साथ चलकर हर मुश्किल को पार कर घोर अंधेरे को मिटाने अभी तो सूरज उगा है आसमान में सिर उठाकर घने बादलों को चीरकर अभी तो सूरज उगा है.
पीएम मोदी ने कहा कि 23 अगस्त को भारत के चंद्रयान ने साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं. मिशन चंदयान नए भारत के स्प्रिट का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है. हर हाल में जीतना जानता भी है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मिशन में एक पक्ष ऐसा रहा कि जिसकी चर्चा करना चाहता हूं. मैंने इस बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला से कहा था कि हमें वूमेन लेड डेवलेपमेंट को राष्ट्रीय चरित्र के रूप में सशक्त करना है. जहां महिला शक्ति का सामर्थ्य जुड़ जाता है वहां असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है. भारत का मिशन चंद्रयान नारी शक्ति का भी जीवंत उदाहरण है. इस मिशन में अनेकों महिला वैज्ञानिक सीधे तौर पर जुड़ी रहीं.
पीएम मोदी ने कहा, "भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं. किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उसे, उस देश को, विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है!"
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि हमने इतनी ऊंची उड़ान इसलिए पूरी की है क्योंकि आज हमारे सपने भी बड़े हैं और हमारे प्रयास भी बड़े हैं. चंद्रयान-3 की सफलता में हमारे वैज्ञानिकों के साथ ही दूसरे सेक्टर्स की भी अहम भूमिका रही है. तमाम पार्ट्स और तकनीकी जरूरतों को पूरा करने में कितने ही देशवासियों ने योगदान दिया है. जब सबका प्रयास लगा तो सफलता भी मिली.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






