
मिल्खा सिंह की पत्नी का कोरोना से निधन, अस्पताल में भर्ती होने के कारण अंतिम संस्कार में नहीं जा सके
AajTak
मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन हो गया. निर्मल मिल्खा 85 वर्ष की थीं. वह पंजाब सरकार में महिलाओं के लिए खेल निदेशक और भारतीय महिला राष्ट्रीय वॉलीबॉल की पूर्व कप्तान थीं. पति मिल्खा सिंह अस्पताल में भर्ती होने के कारण उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके.
महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन हो गया. निर्मल मिल्खा 85 वर्ष की थीं. वह पंजाब सरकार में खेल निदेशक (महिला) और भारतीय महिला राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान थीं. पति मिल्खा सिंह अस्पताल में भर्ती होने के कारण उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके. निर्मल मिल्खा के निधन की जानकारी देते हुए उनके परिवार की ओर से कहा गया कि 'हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि निर्मल मिल्खा सिंह का आज शाम 4 बजे कोविड के चलते निधन हो गया.'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











