
'मिल्कीपुर से मुझे टिकट देने का वादा किया था, नंबर आया तो बेटे को दिलवा दिया', अवधेश प्रसाद पर भड़के आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार सूरज चौधरी
AajTak
मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा और बीजेपी के बीच मुकाबला है. लेकिन नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी की एंट्री से ये चुनाव त्रिकोणीय हो गया है. चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी ने सपा के बागी नेता सूरज चौधरी को टिकट दिया है.
यूपी के मिल्कीपुर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में सपा और बीजेपी के बीच मुकाबला है. लेकिन नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी की एंट्री से ये चुनाव त्रिकोणीय हो गया है. चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी ने सपा के बागी नेता सूरज चौधरी को टिकट दिया है. सूरज का कहना है कि फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने उन्हें मिल्कीपुर से टिकट दिलाने का वादा किया था, लेकिन सांसदी का चुनाव जीतने के बाद उन्होंने धोखा दे दिया और लखनऊ वाले (अखिलेश यादव) को बहका कर अपने बेटे अजीत प्रसाद के लिए टिकट ले आए.
बता दें कि अवधेश प्रसाद पूर्व में मिल्कीपुर से विधायक थे. लोकसभा चुनाव में सपा ने उन्हें फैजाबाद से चुनाव लड़ाया. चुनाव जीतने के बाद अवधेश को एक सीट छोड़नी पड़ी. उन्होंने विधायकी की सीट छोड़ दी, ऐसे में मिल्कीपुर में अब उपचुनाव होने जा रहे हैं. यहां से तीनों दलों ने दलित उम्मीदवार उतारा है.
अपनी उम्मीदवारी को लेकर आजाद समाज पार्टी के सूरज चौधरी कहते हैं कि 2022 में मैंने तन-मन-धन से मेहनत कर अवधेश प्रसाद को मिल्कीपुर से चुनाव जितवाया. जब उन्हें लोकसभा का चुनाव लड़ने का मौका मिला तो उन्होंने कहा कि अब इसमें मेरा सपोर्ट करो, मैं उपचुनाव में तुम्हें टिकट दिलवाऊंगा. लेकिन जब सांसद बन गए तो मुझे धोखा दे दिया और टिकट अपने बेटे को दिलवा दिया. मिलने गया तो कहने लगे पार्टी जिसे चाहेगी टिकट देगी. इसलिए मैंने पार्टी छोड़ दी. आज भी मेरे साथ सपा के लोग जुड़े हैं, वो मेरा समर्थन कर रहे हैं. दलित-यादव सब साथ हैं.
सूरज चौधरी ने खुद को मिल्कीपुर का स्थानीय निवासी बताया जबकि सपा के अजीत प्रसाद और बीजेपी के चंद्रभान प्रसाद को बाहरी बताया. उन्होंने कहा कि ये दूसरी विधानसभा के हैं, साथ ही ये लोग बाहर ज्यादा रहते हैं, जनता के बीच में कम.
ये भी पढ़ें- मिल्कीपुर उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला... चंद्रशेखर आजाद ने इस शख्स को बनाया प्रत्याशी, सपा से है कनेक्शन
हालांकि, चंद्रभान पासवान भी अयोध्या/फैजाबाद जिले के ही निवासी हैं. मगर उनका घर रुदौली विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है. चंद्रभान रुदौली से जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं. इसी को आधार बनाकर सपा और आजाद समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपचुनाव की इस फाइट को 'बाहर बनाम घर' की शक्ल देने की कोशिश में हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








