
मिल्कीपुर में योगी को अयोध्या का हिसाब बराबर करना है, अखिलेश के सामने गढ़ बचाने की चुनौती | Opinion
AajTak
मिल्कीपुर उपचुनाव की तारीख आ जाने से बीजेपी के पास अयोध्या की हार का हिसाब बराबर करने का मौका आ गया है. समाजवादी पार्टी के सामने भी अपने गढ़ में वर्चस्व बनाये रखने की चुनौती खड़ी हो गई है.
मिल्कीपुर में जंग का ऐलान हो चुका है, जिसे अयोध्या की नई जंग के रूप में देखा जा रहा है. अव्वल तो मिल्कीपुर में भी उपचुनाव उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के साथ ही हो जाना चाहिये था, लेकिन वो घड़ी अब जाकर आई है.
चुनाव आयोग ने मिल्कीपुर में वोटिंग की तारीख घोषित कर दी है. 5 फरवरी को मतदान होना है, और 8 फरवरी को वोटों की गितनी. मतलब नतीजे दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के साथ ही आएंगे.
अयोध्या की पहली सियासी जंग तो राम मंदिर निर्माण से जुड़ी थी, जो जनवरी 2024 में मंदिर के उद्घाटन के साथ ही खत्म भी हो गई. लेकिन, कुछ ही दिन बाद हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी फैजाबाद लोकसभा सीट का चुनाव हार गई. और तभी से, समाजवादी पार्टी ने तब मिल्कीपुर के विधायक रहे अवधेश प्रसाद की जीत को बीजेपी के लिए अयोध्या की हार के रूप में प्रचारित करने लगी थी.
हाल ही में यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा था. बमुश्किल वो 2 सीटें ही जीत सकी. भारतीय जनता पार्टी ने 9 में से 7 सीटों पर फतह हासिल कर ली - और इस तरह, अपने हिसाब से, बीजेपी ने अयोध्या की आधी जंग तो जीत ही ली है.
मौका तो पहले जैसा ही बन पड़ा है, नतीजा देखते हैं
मिल्कीपुर चुनाव के वक्त भी माहौल बहुत बदला नहीं है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को फैजाबाद सीट पर हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन उस हार के पीछे कई कारण भी थे. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी नेताओं के अति आत्मविश्वास को पार्टी की हार की वजह बताई थी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










