
मिलिए 'चाइनीज ट्रंप' से, जो यूएस प्रेसिडेंट की करता है हू-ब-हू मिमिक्री, वायरल हैं इनके कई वीडियो
AajTak
दुनिया की खबरों के केंद्र में अक्सर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रहते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक 'चाइनीज ट्रंप' भी वायरल है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. उनके फैसले हों या बयान, दुनिया भर में हलचल मच जाती है. कई बार लोग फिक्रमंद हो जाते हैं कि आज ट्रंप क्या नया कदम उठा देंगे. उनकी नीतियों को लेकर आलोचना भी होती है और सोशल मीडिया पर उनकी मिमिक्री भी जमकर वायरल रहती है. ऐसे ही माहौल के बीच इन दिनों इंटरनेट पर 'चाइनीज ट्रंप' नाम से मशहूर एक शख्स का वीडियो धूम मचा रहा है, जो हू-ब-हू ट्रंप के अंदाज में बात करता नजर आता है. लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ये शख्स कौन है?
‘चाइनीज ट्रंप’ की अनोखी कहानी
इस शख्स का नाम रयान चेन है और वह चीन के चोंगकिंग शहर से ताल्लुक रखते हैं. सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें वह ट्रंप की नकल करते दिखाई देते हैं. बोलने का लहजा, हाथों के इशारे, बॉडी लैंग्वेज सब कुछ ट्रंप से हैरान कर देने वाली हद तक मेल खाता है. हां, चेहरे-मोहरे में थोड़ा फर्क जरूर है, लेकिन अंदाज ऐसा कि लोग एक पल को ठिठक जाते हैं.
राजनीति से दूरी, संस्कृति पर फोकस
AFP न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रयान चेन की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वह ट्रंप की मिमिक्री तो करते हैं, लेकिन राजनीति से पूरी तरह दूरी बनाए रखते हैं. उनके वीडियो सत्ता, चुनाव या नीतियों पर नहीं, बल्कि खाने, संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमते हैं.
देखें उनका वीडियो

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











