
मिनी इनसाइक्लोपीडिया से कम नहीं है पांच साल का यह बच्चा ! टैलेंट जानकर हैरान रह जाएंगे आप
AajTak
दिल्ली का रहने वाला एक पांच साल का बच्चा मिनी इनसाइक्लोपीडिया से कम नहीं है. इतनी कम उम्र में उसे दुनिया के सारे देशों की राजधानी, उनकी मुद्राएं और राज्यों के नाम याद हैं. उसे देश के राज्यों के सभी जिलों के नाम भी याद हैं. इस बच्चे का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है.
आमतौर पर एक पांच साल के बच्चे की बौद्धिक क्षमता उतनी ही होगी, जितना उसे स्कूल में पढ़ाया जाता है, लेकिन दिल्ली में पांच साल का एक ऐसा बच्चा है, जिसका सामान्य ज्ञान देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इस बच्चे की बौद्धिक क्षमता सामान्य बच्चों से कई गुना बेहतर है.
दिल्ली में रहने वाले हितेन कौशिक की उम्र पांच साल की है, लेकिन उनकी प्रतिभा उनकी उम्र को मात देती है. अधिकांश पांच साल के बच्चों को बुनियादी चीजों जैसे कि वर्णमाला, आकार या रंग के बारे में जानकारी होती है, लेकिन हितेन इन सबसे कई गुना आगे है. यह बच्चा भारत के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के सभी राज्यों के नाम पढ़ सकता है. वह संस्कृत, अंग्रेजी और फ्रेंच में भी धाराप्रवाह है. अपनी विलक्षण बुद्धि के लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है. अब हितेन का लक्ष्य एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाना है.
हितेन को दुनिया के सारे देशों की राजधानी, उनकी मुद्राएं और राज्यों के नाम कंठस्थ हैं. भारत के पहले प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर क्रमानुसार वर्तमान तक सभी के नाम उसे याद हैं. इसके अलावा भारत के नक्शे पर कौन सा राज्य कहां है, यह भी वह चंद सेकेंड्स में बता देता है. उसे राज्यों के सभी जिलों के नाम भी मुंह जबानी याद हैं. इसके अलावा और भी कई चीजें हैं, जो उसे ऐसे याद हैं, जैसे मानो वह चलता फिरता एनसाइक्लोपीडिया हो.
हितेन की मां प्रीति बताती हैं कि शैक्षणिक ज्ञान के अलावा उसे हिंदी और संस्कृत के दोहे, श्लोक, चालीसा और पाठ भी कंठस्थ हैं, हितेन के पिता पंकज कौशिक बताते हैं कि हितेन को बचपन से ही चीजें बहुत जल्दी याद हो जाती थीं. इसके अलावा उसकी मां ने उसकी बौद्धिक क्षमता को विकसित करने के लिए बहुत काम किया.कौशिक के माता-पिता को उससे बहुत उम्मीदें हैं और चाहते हैं कि वह जीवन में बहुत सफल हो.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








