
मिट गए आगजनी के निशान, पर दर्द बाकी, दिल्ली दंगे के एक साल में कितने बदले हालात
AajTak
कई दिनों तक हुए इस दंगे में 53 लोगों की जान चली गई जबकि 200 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. वहीं कई सौ करोड़ की संपत्तियां भी जलकर खाक हो गईं. अब दंगे के एक साल बाद इन इलाकों की क्या हालत है उसकी ये तस्वीरें गवाही दे रही हैं.
नागरिकता संशोधन विधेयक यानी की CAA को लेकर बीते साल (2020) फरवरी महीने में दिल्ली में हो रहे विरोध-प्रदर्शन ने अचानक दंगे का रूप ले लिया था. उत्तर पूर्वी दिल्ली समेत कई इलाकों में इसके समर्थन और विरोध में लोग आमने सामने आ गए और हिंसा शुरू हो गई. हिंसा की आग में इन इलाकों के बेगुनाह लोग झुलसे और उनका आशियाना से लेकर कारोबार तक सबकुछ लुट गया. कई दिनों तक हुए इस दंगे में 53 लोगों की जान चली गई जबकि 200 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. वहीं कई सौ करोड़ की संपत्तियां भी जलकर खाक हो गईं. अब दंगे के एक साल बाद इन इलाकों की क्या हालत है उसकी ये तस्वीरें गवाही दे रही हैं. (तस्वीरें - मानवेंद्र वशिष्ठ) बीते साल उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में सीएए के विरोध में हुए दंगे ने रिजवाना का सबकुछ छीन लिया था. दंगाइयों ने उनके घर को फूंक दिया था. लेकिन अब एक साल के बाद रिजवाना की जिंदगी पटरी पर लौट आई है. एक साल पहले और आज की ये तस्वीर इस बात की गवाही दे रही है कि रिजवाना अब उस भयावह और दर्दनाक घटना को भूलकर अपने जीवन में आगे बढ़ गई हैं. रिजवाना ने 23 फरवरी 2021 को अपनी नई सिलाई मशीन खरीदी और उसके साथ फोटोग्राफरों को पोज दे रही थीं. बीते साल 24 फरवरी को नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन और विरोध में दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी जिसके बाद दिल्ली के कई इलाकों में दंगे हुए थे. सीएए के विरोधियों और समर्थकों के बीच हुई हिंसा ने बीते साल फरवरी महीने में दिल्ली को अपनी चपेट में ले लिया था. इस दंगे ने खूजरीखास इलाके की एक मासूम की खुशियों को भी छीन ली थी. लेकिन अब एक साल बाद वही मासूम खुशी दंगे को बुरे सपने की तरह भूलकर फिर से खुशियों की किलकारी मार रही है. 23 फरवरी 2021 को खुशी अपनी नए ट्राई साइकिल पर बैठकर बेहद खुश नजर आई. दंगाइयों ने खुशी के घर को भी आगे के हवाले कर दिया था.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












