
मिजोरम में BSF और NCB की बड़ी कार्रवाई, 9.6 लाख 'याबा' टैबलेट्स जब्त, 3 गिरफ्तार
AajTak
सेरछिप में BSF और NCB ने संयुक्त कार्रवाई कर 9.6 लाख मेथाम्फेटामाइन (याबा) टैबलेट बरामद कीं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 144 करोड़ रुपये आंकी गई है. कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. इससे पहले 21 अगस्त को भी 5 लाख टैबलेट और हेरोइन ज़ब्त हुई थी. लगातार हो रही बड़ी बरामदगी से ड्रग तस्करी नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है.
मिजोरम के सेरछिप जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने संयुक्त अभियान चलाकर सीमा पार नशीली दवाओं की तस्करी को करारा झटका दिया है. इस अभियान में 9.6 लाख मेथाम्फेटामाइन टैबलेट्स (याबा) बरामद की गई हैं. इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 144 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को खुफिया इनपुट पर BSF और NCB की टीम ने सेरछिप कस्बे के पास एक पिकअप ट्रक को रोका. तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हुईं. गिरफ्तार आरोपी आइजोल के निवासी बताए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि ये गोलियां म्यांमार से भारत में तस्करी कर लाई जा रही थीं और इन्हें बड़े नेटवर्क के जरिए विभिन्न राज्यों में खपाने की योजना थी.
यह भी पढ़ें: नशे के रूट पर पुलिस का प्रहार, मिजोरम के ट्रक से 5.64 लाख की हेरोइन बरामद
यह लगातार दूसरी बड़ी कामयाबी है, जो BSF और NCB की टीम को मिली है. इससे पहले 21 अगस्त को भी BSF, NCB और मिजोरम एक्साइज एवं नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई में आइजोल-चंपाई हाईवे (NH-6) पर लगभग 5 लाख याबा टैबलेट्स और 36 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी. उस समय आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और चार वाहन भी जब्त किए गए थे.
अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लगातार सफलताओं से साफ है कि मिजोरम को ड्रग्स तस्करी के ट्रांजिट पॉइंट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. हालांकि सीमा सुरक्षा बल (BSF), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और राज्य एजेंसियां मिलकर इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार सघन अभियान चला रही हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







