
मास्क लौटा, सैनिटाइजर भी हुआ जरूरी... चीन से आए कोरोना संकट के बीच किस राज्य में क्या-क्या सख्ती? जानिए
AajTak
भारत में कोरोना को लेकर हर राज्य अलर्ट हो गया है. राज्यों ने कोरोना की टेस्टिंग, जीनोम सीक्वेंसिंग, मॉनिटरिंग और वैक्सिनेशन को बढ़ाने पर जोर देना शुरू कर दिया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कोविड नियमों का पालन करें और सार्वजनिक जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें. इसके अलावा उन्होंने कोरोना के केसों पर निगरानी बढ़ाने को भी कहा है.
चीन में कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है. बेहिसाब लोग वहां पॉजिटिव हो रहे हैं. वहां के हालात को देखकर भारत में भी लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं. देश अलर्ट हो गया है. केंद्र से लेकर राज्यों तक, हर जगह कोरोना को लेकर हाई लेवल मीटिंग होने लगी है. एक ओर जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की तो वहीं दिल्ली, यूपी, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, ओडिशा में भी मीटिंग हुई.
राज्यों में कोरोना केसों की जीनोम सीक्वेंसिंग तेज कर दी गई है. लोगों से कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने की अपील की जा रही है. कहीं मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है तो कहीं टेस्टिंग को बढ़ा दिया गया है. जानते हैं किस राज्य में क्या है तैयारी.
दिल्ली में BF.7 वैरिएंट का कोई केस नहीं
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में डरने की कोई बात नहीं है. अगर कोरोना फैलता है तो हम इसके लिए तैयार हैं. दिल्ली में अभी तक BF.7 वैरिएंट का कोई केस सामने नहीं आया है. उन्होंने कहा कि सभी मामलों की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जा रही है.
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में रोजाना 2500 कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं. अगर जरूरत पड़ी तो एक लाख टेस्ट रोजाना करने की क्षमता है. आठ हजार कोविड बेड रिजर्व हैं, वहीं 36 हजार कोविड बेड रिजर्व करने की तैयारी है.
उन्होंने बताया कि 928MT ऑक्सीजन स्टोर कर लिया गया है. इस बार 6000 सिलेंडर तैयार हैं. इस बार हमारे पास 380 एम्बुलेंस तैयार हैं. हम केंद्र सरकार की गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








