
मास्क पहनें या नहीं... कोरोना की चौथी लहर का कितना खतरा? डॉक्टर गुलेरिया ने दिए 15 बड़े सवालों के जवाब
AajTak
चीन में कहर बरपा रहा ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट BF.7 क्या भारत में घातक साबित होगा? क्या भारत में कोरोना की एक और लहर आने वाली है? क्या फिर से देश में सख्त कोविड प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे? एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने आजतक/इंडिया टुडे को ऐसे तमाम सवालों के खुलकर जवाब दिए.
चीन में कोरोना के केस बढ़ने के कारण भारत में भी इसका डर लौट आया है. चीन में ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट BF.7 कहर मचा रहा है. अब इसको लेकर भारत भी अलर्ट हो गया है. यहां गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा 8 से ज्यादा राज्यों ने कोरोना की स्थिति को लेकर हाई लेवल मीटिंग की. वहीं लोगों में नए वेरिएंट को लेकर कई तरह के सवाल लोगों के मन में उठने लगे हैं. आइए एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया से जानते हैं इन सवालों की जवाब-
1. क्या भारत में चौथी लहर आने के संकेत हैं?
जवाब: देश में कोरोना के केस बढ़ सकते हैं लेकिन यह माइल्ड केस होंगे लेकिन मुझे नहीं लगता है कि लोगों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ेगी. BF.7 वेरिएंट से न तो हॉस्पिटलाइजेशन बढ़ेगा और न ही मौतों की संख्या क्योंकि अब हमारी इम्यूनिटी बहुत ज्यादा हो गई है. ऑमिक्रॉन के इस वेरिएंट से लोगों को निमोनिया नहीं हो रहा है, जैसे कि हमने डेल्टा वेरिएंट में देखा गया था.
2. क्या BF.7 वेरिएंट की वजह से नई लहर आएगी?
जवाब: भारत में जुलाई से यह वेरिएंट है लेकिन हमने देखा कि इसकी वजह से न तो हॉस्पिटलाइजेशन बढ़ा और न ही मौतें हुईं. यह वेरिएंट लंबे समय तक भी रह सकता है लेकिन नई लहर की उम्मीद नहीं है.
3. क्या मास्क पहनना जरूरी है?

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








