
मालिक को बचाने के लिए कोबरा से भिड़ गई पालतू बिल्ली, वीडियो आया सामने
AajTak
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक वीडियो सामने आया है. यहां एक पालतू बिल्ली ने कोबरा सांप से टक्कर ले ली. सांप फन फैलाए घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बहादुर बिल्ली ने उसे घुसने नहीं दिया.
पालतू जानवरों की वफादारी के कई किस्से आपने सुने होंगे. कहीं कुत्ता अपने मालिक की जान बचाता है तो कहीं बिल्ली. एक ऐसा ही वाकया ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सामने आया है. यहां एक पालतू बिल्ली ने कोबरा सांप से टक्कर ले ली. सांप फन फैलाए घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बहादुर बिल्ली ने उसे घुसने नहीं दिया. घटना ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कपिलास इलाके की है. दरअसल, यहां पर एक घर के मालिक के लिए उसकी 'सोनी' नाम की बिल्ली ने अपनी जान पर खेलकर अपने मालिक की जान बचाई. 'सोनी' ने घर में कोबरा सांप को घुसने नहीं दिया. करीब घंटों तक चली मशक्कत के बाद आखिरकार सांप को पीछे लौटना पड़ा.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










