
मालदीव पहुंच रहा चीन का जहाज, भारत के लिए क्यों है चिंता की बात!
AajTak
चीन का जहाज शियांग यांग होंग 03 समुद्र शोध जहाज है जिसे लेकर संभावना है कि वह हिंद महासागर में सर्वे कर सकता है. माना जा रहा है कि चीन भविष्य में हिंद महासागर में सैन्य अभियान चलाने जा रहा है और इसके लिए वह जासूसी जहाज से सर्वे कर रहा है। चीन का यह कदम भारत की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है.
भारत और मालदीव के संबंधों में तनाव इस समय चरम पर है. वहीं चीन के साथ मालदीव की बढ़ती करीबी किसी से छिपी हुई नहीं है. ऐसे में खबर है कि चीन का एक जहाज हिंद महासागर क्षेत्र में दाखिल हो गया है और मालदीव की तरफ बढ़ रहा है.
ओपन सोर्स इंटेलिजेंस एनालिस्ट Detresfa ने सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर यह जानकारी दी. चीन का जहाज शियांग यांग होंग 03 समुद्र शोध जहाज है, जिसे लेकर संभावना है कि वह हिंद महासागर में सर्वे कर सकता है. कहा ये भी कहा जा रहा है कि चीन भविष्य में हिंद महासागर में सैन्य अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में चीन का ये कदम भारत की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है.
जानकारी ये भी है कि श्रीलंका के इनकार के बाद मालदीव ने चीन के इस जहाज को अपने यहां रुकने की मंजूरी दी है.
क्या चीन का ये जहाज जासूसी है?
इस बीच कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि चीन अपने जासूसी जहाज के जरिए हिंद महासागर में सर्वे करने की कवायद में जुटा है. इस वजह से रिसर्च शिप की आड़ में वह हिंद महासागर में जासूसी की फिराक में है. कहा जा रहा है कि ये जहाज ताकतवर रडार से लैस है.
इस बीच मालदीव सरकार ने मालदीव के समुद्री क्षेत्र में हाइड्रोग्राफिक सर्वे करने के लिए भारत के साथ 2019 में किया समझौता रिन्यू नहीं करने का फैसला किया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











