
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जु ने लिया भारत को चिढ़ाने वाला एक और फैसला
AajTak
मालदीव और भारत के बीच मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी को लेकर तनाव चल रहा है. इसी बीच चीनी विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू चीन के दौरे पर जा रहे हैं. इससे पहले मालदीव के नए उप-राष्ट्रपति ने भी चीन का दौरा किया था.
मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन दौरे पर जाने वाले हैं. शुक्रवार को चीनी विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि मुइज्जू 8-12 जनवरी तक चीन के राजकीय दौरे पर रहेंगे. एक प्रेस रिलीज में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हूआ चुनयिंग ने कहा कि मुइज्जू राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बुलावे पर चीन जा रहे हैं.
चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू ने हाल ही में मालदीव के आठवें राष्ट्रपति पद की शपथ ली है. सितंबर में आयोजित राष्ट्रपति चुनावों में उन्होंने भारत से दोस्ताना रिश्ते रखने वाले इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हरा दिया था.
मालदीव में दशकों से यह परंपरा रही है कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अपने पहले विदेश दौरे में भारत की यात्रा करता है. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत और मालदीव के द्विपक्षीय रिश्ते बेहद मजबूत रहे हैं. लेकिन मुइज्जू ने इस परंपरा को तोड़ते हुए चीन जाने का फैसला किया है. चीन ने हाल के वर्षों में मालदीव में कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में निवेश किया है और द्वीप देश में अपना प्रभाव काफी बढ़ा लिया है.
हालांकि, बतौर राष्ट्रपति मुइज्जू का चीन दौरा पहला विदेश दौरा नहीं होगा क्योंकि इससे पहले वो तुर्की जा चुके हैं. राष्ट्रपति चुने जाने के कुछ दिनों बाद ही वो तुर्की और उसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) गए. मुइज्जू United Nations Framework Convention on Climate Change (COP28) में हिस्सा लेने के लिए 1 दिसंबर को यूएई पहुंचे थे जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हुई थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों पर बात की. मीटिंग के दौरान दोनों नेता रिश्तों को और मजबूत करने के लिए मिलकर एक कोर ग्रुप बनाने पर भी सहमत हुए थे.
दोनों देशों के बीच मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी को लेकर चल रहा तनाव
भारत और मालदीव के बीच भारतीय सैनिकों की मालदीव से वापसी को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा है. मुइज्जू सत्ता में आने से पहले से ही भारतीय सैनिकों की मालदीव से वापसी का मुद्दा उठाते रहे हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने बार-बार इस मुद्दे को उठाया है. उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया है कि वो 77 भारतीय सैनिकों को मालदीव से वापस बुला ले. उन्होंने भारत से साथ मालदीव के 100 से अधिक द्विपक्षीय समझौतों की समीक्षा का भी फैसला किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










