
मार्च के दूसरे हफ्ते में जारी हो सकती है असम और बंगाल चुनाव की अधिसूचना
AajTak
मार्च के पहले हफ्ते के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा पश्चिम बंगाल में है, जिसके बाद कभी भी चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है.
पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों की घोषणा मार्च के दूसरे हफ्ते में हो सकती है. मार्च के पहले हफ्ते के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा पश्चिम बंगाल में है, जिसके बाद कभी भी चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है. इस साल पश्चिम बंगाल, असम तथा दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और केरल में चुनाव होने हैं. सूत्रों का कहना है कि पांचों राज्यों के चुनाव की अधिसूचना एक साथ जारी होने की संभावना कम है. पहले असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीख घोषित होंगी. उम्मीद है कि 7 से 10 मार्च के बीच इन दोनों राज्यों में चुनाव की तारीख घोषित हो जाए. असम में दो तथा पश्चिम बंगाल में पांच चरण में चुनाव कराए जा सकते हैं. अधिसूचना जारी होते ही इन दोनों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी. भाजपा से मिली जानकारी के मुताबिक, 5 से 7 मार्च के बीच किसी दिन प्रधानमंत्री की रैली पश्चिम बंगाल में होगी. अभी पीएमओ की तरफ से टाइम फाइनल नहीं हुआ है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












