
'मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है...', पटना कांग्रेस दफ्तर पर BJP वर्कर्स के बवाल पर बोले राहुल गांधी
AajTak
कांग्रेस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अपने पटना दफ्तर के अंदर घुसपैठ करने और वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया. यह वाकया तब हुआ जब बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.
पटना में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार को झड़प हो गई. भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यालय पर धावा बोल दिया. इस दौरान उनके और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चल गए.
कांग्रेस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अपने दफ्तर के अंदर घुसपैठ करने और वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया. वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पटना कांग्रेस दफ्तर के शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंदर से ईंट-पत्थर चलाया. इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता भड़क गए और कांग्रेस दफ्तर पर धावा बोल दिया.
इस घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, 'सत्य और अहिंसा के आगे असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते. मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है- हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे. सत्यमेव जयते.'
वहीं, जनता दल यूनाइटेड नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ और हंगामा करने की निंदा की. उन्होंने कहा, 'किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किसी अन्य पार्टी के कार्यालय के अंदर घुसकर हंगामा करना सही नहीं है.'
आज तक के कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो फुटेज में कई बीजेपी कार्यकर्ता पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय के गेट पर लात मारते और फिर अंदर घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक अन्य वीडियो में, दोनों दलों के कार्यकर्ता और समर्थक पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर पार्टी के झंडे लगे लाठियों से एक-दूसरे को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं.
एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने चेतावनी दी कि उनकी पार्टी भाजपा की इस हरकत का जवाब देगी. आशुतोष नाम के एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'करारा जवाब दिया जाएगा. यह सब सरकार की संलिप्तता से हो रहा है. नीतीश कुमार गलत कर रहे हैं.' इस बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुछ दिन पहले दरभंगा में राहुल गांधी की रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ की गई गाली-गलौच को लेकर कांग्रेस से बिना शर्त माफी की मांग की.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










