
मारियुपोल में पुतिन का औचक दौरा, लोगों से की बात, भड़का यूक्रेन!
AajTak
व्लादिमीर पुतिन ने रूस द्वारा यूक्रेन के कब्जा किए गए शहर मारियुपोल का दौरा किया है. रविवार तड़के वो मारियुपोल पहुंचे और वहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की. पुतिन ने अपने अधिकारियों से शहर में पुर्ननिर्माण कार्य का भी जायजा लिया. उनके इस दौरे से यूक्रेन में काफी गुस्सा है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रविवार तड़के अचानक यूक्रेन के उस इलाके में पहुंच गए जिसे पिछली साल रूसी सेना ने अपने कब्जे में लिया था. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने जानकारी दी है कि पुतिन ने कब्जा किए गए मारियुपोल में अपनी पहली यात्रा की है. उनकी इस यात्रा पर यूक्रेन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सहयोगी मिखायलो पोडोलीक ने कहा कि अपराधी हमेशा अपराध स्थल पर लौटता है. वहीं, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पुतिन रात के अंधेरे में चोरों की तरह मारियुपोल आए थे.
समाचार एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रेमलिन ने रविवार को कहा कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से राष्ट्रपति पुतिन ने पहली बार मारियुपोल की यात्रा की है. दरअसल, पुतिन क्रीमिया को रूस में मिलाए जाने की नौंवी वर्षगांठ के अवसर पर क्रीमिया गए थे. इसके कुछ घंटों बाद ही क्रेमलिन ने वीडियो जारी किया जिसमें पुतिन को हेलिकॉप्टर से मारियुपोल में उतरते दिखाया गया.
शहर में कार चलाते दिखाई दिए पुतिन
पुतिन मारियुपोल शहर में कार चलाते दिखाई दिए. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुतिन मारियुपोल के लोगों से बात कर रहे हैं. लोगों का एक गुट उनसे हाथ मिलाते और हंसकर बात करते हुए दिख रहा है. लोग उनसे कह रहे हैं कि उन्होंने बस टीवी पर पुतिन को देखा है. लोग पुतिन को बता रहे हैं कि उन्हें रूस की तरफ से बने हुए फ्लैट्स मिले हैं जो आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस हैं.
पुतिन लोगों से कह रहे हैं कि अब हम लोगों को एक-दूसरे को जानना-समझना शुरू करना होगा. पुतिन ने एक मारियुपोल निवासी के फ्लैट का दौरा भी किया. क्रेमलिन की तरफ से जारी वीडियो में एक निवासी पुतिन से कह रहा है, 'अब यह शहर स्वर्ग का एक छोटा सा टुकड़ा बन गया है और हम आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं.'
क्रेमलिन ने बताया कि पुतिन ने एक संगीत थियेटर का दौरा भी किया जिसे युद्ध में बर्बाद होने के बाद फिर से बनाया गया है. उन्होंने शहर में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











