
मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया माफ, BSP में होगी वापसी, बोलीं- उत्तराधिकारी बनाने का सवाल ही नहीं
AajTak
मायावती ने कहा कि आकाश आनंद द्वारा सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानने और सीनियर लोगों को पूरा आदर-सम्मान देने के साथ ही अपने ससुर की बातों में आगे नहीं आकर बसपा और मूवमेन्ट के लिए जीवन समर्पित करने के मद्देनजर उन्हें (आकाश आनंद) एक और मौका दिए जाने का निर्णय लिया है.
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश आनंद को माफ कर दिया है. दरअसल, आकाश ने बुआ मायावती से माफी मांगते हुए X पर चार पोस्ट की थी, इस पर मायावती का रिएक्शन भी सामने आ गया है.उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए उन्हें माफ कर दिया है.
मायावती ने कहा कि आकाश आनंद द्वारा सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानने और सीनियर लोगों को पूरा आदर-सम्मान देने के साथ ही अपने ससुर की बातों में आगे नहीं आकर बसपा और मूवमेन्ट के लिए जीवन समर्पित करने के मद्देनजर उन्हें (आकाश आनंद) एक और मौका दिए जाने का निर्णय लिया है.
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी से निष्कासन के बाद आकाश अपनी तमाम गलतियों के लिए माफी मांगने, आगे ऐसी गलती नहीं करने को लेकर लगातार लोगों से संपर्क करता रहा है और आज उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानते हुए अपने ससुर की बातों में नहीं आने का संकल्प व्यक्त किया है.
उत्तराधिकारी को लेकर साफ किया रुख
इसी के साथ मायावती ने उत्तराधिकारी को लेकर भी अपना रुख साफ कर दिया है. उन्होंने X पर लिखा कि अभी मैं स्वस्थ्य हूं और जब तक पूरी तरह से स्वस्थ्य रहूंगी, तब तक मान्यवर कांशीराम की तरह पार्टी और मूवमेन्ट के लिए पूरे जी-जान और तन्मयता से समर्पित रहकर काम करती रहूंगी. ऐसे में मेरे उत्तराधिकारी बनाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है. मैं अपने निर्णय पर अटल हूं और रहूंगी.
आकाश के ससुर को लेकर नाराजगी जारी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










