
मायावती ने बनाया सत्ता की वापसी का DM फॉर्मूला... क्या मुस्लिमों का बसपा पर भरोसा बन पाएगा?
AajTak
उत्तर प्रदेश की सियासी पिच पर एक के बाद एक मात खा रही बसपा को मायावती दोबारा खड़े करने की कवायद में है. 2027 के लिए दलितों के साथ मुस्लिमों को जोड़ने का लक्ष्य मायावती ने दिया है, लेकिन यूपी की सियासत में दलित-मुस्लिम केमिस्ट्री क्या बसपा बना पाएगी?
उत्तर प्रदेश की सियासत में हाशिए पर खड़ी बसपा प्रमुख मायावती ने 2027 के लिए सियासी एक्सरसाइज़ शुरू कर दी है. मायावती ने बुधवार को 2027 में बसपा की सत्ता में वापसी का फॉर्मूला 'मुस्लिम भाईचारा कमेटी' की बैठक में समझाया. उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं से कहा कि मुस्लिम समाज को बताएं कि 22 फीसदी दलित और 20 फीसदी मुस्लिम मिलकर बीजेपी को चुनाव में हरा सकते हैं.
मायावती ने 2027 में विधानसभा चुनाव जीतने का जो समीकरण समझाया है, वह सियासी तौर पर बसपा के लिए विनिंग फॉर्मूला बन सकता है. उत्तर प्रदेश में दलित-मुस्लिम के वोट मिलकर 42 प्रतिशत बनता है. 2022 में बीजेपी 41.3 फीसदी वोट पाकर दूसरी बार सत्ता पर कब्जा बरकरार रखा था.
बसपा प्रमुख मायावती सूबे की सियासी नब्ज समझ रही हैं और बसपा की वापसी के लिए दलित-मुस्लिम वोटों पर फोकस करने का प्लान बनाया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जमीनी स्तर पर दलित-मुस्लिम मतदाताओं को बसपा एकजुट करने में कामयाब हो पाएगी?
मुस्लिमों को साधने में जुटी मायावती
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मायावती ने बुधवार को 'मुस्लिम भाईचारा कमेटी' की बैठक कर मुस्लिम समाज को पार्टी से जोड़ने का टारगेट दिया है. इस दौरान मुस्लिम नेताओं को अगली दो पंक्तियों में बैठाया गया. मायावती ने सूबे की हर विधानसभा सीट पर 100-100 मुस्लिम समाज के नेताओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए कहा है. प्रदेश के सभी मंडलों में मुस्लिम भाईचारा कमेटी में दो-दो संयोजक बनाए गए हैं, जिसमें एक दलित और एक मुस्लिम समाज से है.
बसपा के शासन काल में मुस्लिम समाज के लिए किए गए कामों की एक बुकलेट सभी नेताओं को बाँटी गई है, जिसमें 100 बड़े विकास कार्य और निर्णय का ज़िक्र किया गया है. मायावती ने अपनी पार्टी नेताओं को मुस्लिम बस्तियों में इस बुकलेट को ले जाकर दिखाने को कहा है. इसके साथ कहा कि लोगों को बताएँ कि बसपा सरकार में भी सबसे ज़्यादा मुस्लिमों के काम किए गए.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







