
मायावती ने कहा- बाबा साहब अंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास बीजेपी सरकार की नाटकबाजी
ABP News
मायावती ने कहा कि बीएसपी डॉ. अंबेडकर के नाम पर कोई केन्द्र आदि बनाने के खिलाफ नहीं है, परन्तु अब चुनावी स्वार्थ के लिए यह सब करना घोर छलावा है.
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मारक सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास किए जाने को मंगलवार को बीजेपी सरकार की नाटकबाजी करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि छलावे, नाटकबाजी और दलितों-पिछड़ों का हक मारने के मामले में बीजेपी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं. बता दें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को यहां लोकभवन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किए जाने वाले भारत रत्न डॉ अंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र शिलान्यास किया.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












