
मायावती के गढ़ में अखिलेश: आज साधेंगे पश्चिम यूपी का समीकरण, दलित-गुर्जर वोटों पर सपा की नजर
AajTak
सपा प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को मेरठ के मवाना में रैली को संबोधित करेंगे और साथ ही गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. यह बसपा छोड़कर सपा में आने वाले दलित नेता योगेश वर्मा का इलाका माना जाता है. अखिलेश इस तरह से पश्चिम यूपी में गुर्जर और दलितों को सियासी संदेश देते नजर आएंगे.
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने तैयारी शुरू कर दी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को मेरठ के मवाना में रैली को संबोधित करेंगे और साथ ही गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. यह बसपा छोड़कर सपा में आने वाले दलित नेता योगेश वर्मा का इलाका माना जाता है. अखिलेश ने इस तरह से पश्चिम यूपी में गुर्जरों और दलितों को साधकर अपने सियासी और सामाजिक समीकरण को मजबूत करने की रणनीति अपनाई है. दरअसल, पश्चिम यूपी में मुस्लिम और जाट के बाद दलित मतदाता काफी अहम माने जाते हैं. दलित वोटों पर बसपा प्रमुख मायावती की खास पकड़ मानी जाती है. वहीं, गुर्जर समुदाय एक समय कांग्रेस और सपा के परंपरागत वोटर रहा है, लेकिन फिलहाल बीजेपी के पक्ष में मजबूती से जुड़ा हुआ है. किसान आंदोलन के बहाने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, आरएलडी नेता जयंत चौधरी और अरविंद केजरीवाल मेरठ में किसान पंचायत कर चुके हैं. इनके बाद अब अखिलेश यादव मेरठ के मवाना से मिशन 2022 का आगाज करेंगे.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









