
मायावती के इनकार के बाद मुख्तार को ओवैसी की पार्टी का ऑफर, UP में जिस सीट से चाहें, आकर लें टिकट
AajTak
बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा मुख्तार अंसारी को टिकट देने से इनकार के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बाहुबली विधायक को खुला ऑफर दे दिया. ओवैसी ने कहा है कि मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश की जिस सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, वहां का टिकट वे उनकी पार्टी से ले सकते हैं.
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा मुख्तार अंसारी को टिकट देने से इनकार के बाद एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बाहुबली विधायक को खुला ऑफर दे दिया है. ओवैसी ने कहा है कि मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश की जिस सीट से चुनाव लड़ना चाहता हैं, वहां का टिकट वे उनकी पार्टी से ले सकते हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










