
मामूली बात पर झगड़े के बाद युवक की चाकू गोदकर हत्या, CCTV में कैद हुई थी वारदात
AajTak
20 दिसंबर की रात करीब सवा आठ बजे दिल्ली पुलिस को बदरपुर इलाके से फोन आया और कॉलर ने कहा कि एक युवक को कुछ लोग चाकू मारकर फरार हो गए हैं. पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो पता लगा कि घायल को आसपास के लोग एम्स लेकर गए हैं, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कत्ल की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की
दिल्ली में एक शादी समारोह के दौरान दो युवकों में किसी मामूली बात पर झगड़ा हो गया इसी बात पर गुस्साए एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों कोहिनूर उर्फ चवन्नी और विक्की उर्फ रितिक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इन दोनों ने और उनके साथ एक नाबालिग ने मिलकर 20 दिसंबर की रात बदरपुर इलाके में केशव नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. वारदात से 2 दिन पहले कोहिनूर उर्फ चवन्नी का केशव के साथ एक शादी समारोह में झगड़ा हुआ था.
20 दिसंबर की रात करीब सवा आठ बजे दिल्ली पुलिस को बदरपुर इलाके से फोन आया और कॉलर ने कहा कि एक युवक को कुछ लोग चाकू मारकर फरार हो गए हैं. पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो पता लगा कि घायल को आसपास के लोग एम्स लेकर गए हैं, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कत्ल की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की.
जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज मिल गया. सीसीटीवी में तीन युवक केशव को चाकू मारते हुए नजर आ रहे थे. सीसीटीवी में दिख रहा था कि एक युवक ने केशव को पकड़ा हुआ था जबकि एक चाकू से और दूसरा धारदार हथियार से उसपर लगातार वार कर रहा है. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने दो युवकों की पहचान कर ली. उनकी पहचान कोहिनूर उर्फ चवन्नी और विक्की के रूप में हुई. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इन दोनों को बदरपुर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया. इनसे पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग को भी पकड़ा है.
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 18 दिसंबर की शाम एक शादी समारोह में केशव की कोहिनूर के साथ लड़ाई हो गई थी. जिसके बाद केशव ने अपने साथियों के साथ कोहिनूर की पिटाई भी कर दी थी. इसके बाद कोहिनूर में केशव को सबक सिखाने की साजिश रची और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर 20 दिसंबर की रात केशव की हत्या कर दी. जांच में पुलिस को पता लगा है कि केशव का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. अलग-अलग थानों में केशव के खिलाफ 4 लूट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








