
मामूली बहस के बाद LIC एजेंट की सरेआम गोली मारकर हत्या, नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया कातिल दोस्त
AajTak
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि वसीम जब अपने दोस्त फरहान के पास पहुंचा तो उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी होने लगी. कुछ देर बाद हाथापाई की नौबत आ गई. और इसी दौरान फरहान ने वसीम को गोली मार दी.
LIC Agent Murder Case: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने ही अपने दोस्त का कत्ल कर दिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह विदेश भागने की कोशिश कर रहा था.
बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) विकास कुमार ने इस मर्डर केस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मरने वाले की पहचान मोहम्मद वसीम के तौर पर हुई है. वह एक एलआईसी एजेंट के तौर पर काम करता था. बुधवार को उसके दोस्त फरहान ने उसे मिलने के लिए बुलाया था.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वसीम जब अपने दोस्त फरहान के पास पहुंचा तो उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी होने लगी. कुछ देर बाद हाथापाई की नौबत आ गई. और इसी दौरान फरहान ने वसीम को गोली मार दी. गोली लगते ही वसीम खून से लहूलुहान हो गया और जमीन पर गिर पड़ा.
एसपी विकास कुमार के मुताबिक, हमले के बाद आरोपी फरहान मौके से फरार हो गया. गोली की आवाज़ सुनकर लोग वहां जमा हो गए और घायल वसीम को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस संबंध में वसीम की बहन ने पुलिस को तहरीर दी. जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली.
मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी फरहान की तलाश शुरू कर दी. इसी दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली और पुलिस टीम ने आरोपी फरहान को नेपाल सीमा पर मझगावा पुलिस चौकी से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि वो नेपाल भागने की फिराक में था.
पुलिस अधीक्षक (SP) विकास कुमार ने बताया कि अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है. अभी पुलिस को हत्या का मोटिव पता नहीं चला है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










